Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

Garhwa : गढ़वा जिला सहित अनुमंडल मुख्यालय में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की और पति के लंबी उम्र के लिये कामना की. हर साल की तरह इस साल भी पूजा करने के लिये महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वट सावित्री के महत्व को बताते हुए महंत लालमोहन पाठक ने बताया कि इस पर्व की महिमा बहुत अधिक है. इस व्रत को करने से घर में सुख शांति बनी रहती है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-295.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
आचार्य भोला नाथ पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ मास के व्रतों में वट अमावस्या का व्रत बहुत प्रभावी माना जाता है जिसमें सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु व सभी प्रकार की सुख-समृद्धियों की कामना करती हैं. इस दिन स्त्रियां व्रत रखकर वट वृक्ष के पास पहुंचकर धूप-दीप नैवेद्य से पूजा करती हैं व रोली और अक्षत चढ़ाकर वट वृक्ष पर कलावा बांधती हैं. साथ ही हाथ जोड़कर वृक्ष की परिक्रमा लेती हैं. जिससे पति के जीवन में आने वाली अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-siddaramaiah-and-shivakumar-will-take-oath-as-cm-and-deputy-cm-on-saturday-afternoon-hemant-soren-also-invited/">कर्नाटक

: सिद्धारमैया और शिवकुमार शनिवार दोपहर CM और डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे, हेमंत सोरेन को भी आमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही