Search

 
 
 

गढ़वा: भवनाथपुर में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की बैठक संपन्न

 
Garhwa: जिले के भवनाथपुर प्रखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की बैठक बुधवार को हुई. बैठक टाउनशिप हिल व्यू क्लब में हुई. बैठक की अध्यक्षता सिंदुरिया पंचायत के उपमुखिया वैस खान ने किया. उपमुखिया ने कहा कि कोरोना को लेकर पिछले एक साल से जिले में खेलकूद की कोई गतिविधि नहीं हो पा रही है. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी को अपने बेहतर खेल को प्रदर्शित करने का मौका नहीं मिल पा रहा है. इससे उनके मनोबल में काफी कमी आई है. इसे भी पढ़ें- बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-22nd-conference-of-coal-india-st-sc-employees-association-emphasis-on-dalit-upliftment/">बेरमो:

कोल इंडिया ST/SC इम्पलाइज एसोसिएशन का 22वां सम्मेलन, दलित उत्थान पर जोर उपमुखिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हमलोगों को भवनाथपुर प्रखंड के 9 पंचायतों से अच्छे खिलाड़ियों को आगे लाना होगा. इसी उद्देश्य को लेकर यह बैठक की गई है. बैठक में स्पोर्ट्स एंड रीक्रिएशन क्लब का गठन किया गया. सर्वसम्मति से वैश खान को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जयराम पासवान, सचिव सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, सह सचिव जुल्फिकार अली और कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार को बनाया गया. इसके अलावा सदस्य के रूप में संजय कुमाऱ, संतोष कुमार, शक्ति सिंह, फुलेन्द्र यादव, मनु उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, रोशन कुमार, आलोक कुमार, धमेंद्र कोरवा, विवेक उपाध्याय, अमित वर्मा और अंजलि कुमारी को शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-is-continuously-attacking-pm-modi-said-today-pm-will-have-to-listen-to-the-public-gst-will-have-to-be-withdrawn/">राहुल

लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही