Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्‍कूली बच्‍चों के जात‍ि प्रमाण पत्र निर्गत करने में लाएं तेजी : संतोष कुमार दुबे

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका प्रखंड संसाधन केंद्र के सभी संकुल साधन सेवियों के साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बैठक की. स्‍कूलों में बच्‍चों का जाति प्रमाण पत्र युद्ध स्तर पर बनाने को लेकर चर्चा की गई. सभी संकुल साधन सेवियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्‍कूलों के प्राचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य क्रियाशील नहीं है, उन्हें जाकर उत्प्रेरित करें और सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में प्रत्यक्ष रूप से भूमिका निभाएं. इसे भी पढ़ें- सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-jdu-will-be-free-bihar-lalan-singhs-answer-the-country-will-be-free-from-rhetoric/">सुशील

मोदी बोले- जदयू मुक्त होगा बिहार; ललन सिंह का जवाब- देश जुमलेबाजों से होगा मुक्त
बताते चलें क‍ि गढ़वा डीसी के निर्देशानुसार सभी स्‍कूलों के छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है. लेकिन जमीन की रसीद एवं खतियान नहीं होने के कारण तकनीकी परेशानियां शिक्षकों के सामने आ रही है. ऐसी स्थिति में सरकार का निर्देश है कि त्वरित रूप से इस दिशा में पहल कर बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए, जो ससमय होता नहीं दिख रहा है. इस अवसर पर संकुल साधन सेवी विजय शुक्ला, देवेंद्र नाथ, उपाध्याय संजय प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता, सद्दाम खान, महबूब अंसारी, राकेश कुमार तिवारी,  चंदेश्वर तिवारी, चंद्रमौली तिवारी, सतीश चंद्र दुबे, सत्येंद्र मेहता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- ट्विटर">https://lagatar.in/mp-nishikant-and-dc-bhajantri-clashed-again-on-twitter/">ट्विटर

पर फिर भिड़े सांसद निशिकांत और डीसी भजंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही