Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : सहायक अध्यापकों के मानदेय में 4 फीसदी वृद्धि को लेकर बैठक

Garhwa :  रंका प्रखंड के सहायक अध्यापकों के मानदेय में 4 फीसदी बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रखंड प्राधिकार समिति की बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में चर्चा की गई. मौके पर हेमंत कुमार लकड़ा, अंचलाधिकारी शम्भू राम भी मौजूद रहे. समिति के अध्यक्ष, सभी 14 पंचायत के मुखिया गण, सभी पंचायत के वार्ड सदस्य, शिक्षा समिति सदस्य, प्रत्येक पंचायत से एक पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unnatural-sex-with-a-4-year-old-boy-shame-on-humanity/">साहिबगंज

: 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, इंसानियत शर्मसार

प्राधिकार समिति ने इन्हें किया अनुमोदित

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि प्रखंड के 28 सहायक अध्यापकों की संतुष्टि वर्ग 6 से 8 वर्ग के लिए किया गया है. जबकि पंचायत स्तरीय शिक्षक में चुतरु पंचायत के 19, तमगे पंचायत के 16, खरडीहा पंचायत के 22, सिरोई खुर्द 13, मानपुर पंचायत से 12, सोनदाग पंचायत से 14, बाहाहारा पंचायत से 16, बिश्रामपुर से 12, दउधवल पंचायत से 22, कटरा पंचायत से 22, रंका पंचायत से 11, कंचनपुर पंचायत से 17, खपरो पंचायत 17, चुटिया पंचायत 23, सहायक अध्यापकों की सेवा संपुष्टि 4% मानदेय वृद्धि हेतु प्राधिकार के समिति ने अनुमोदित किया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-be-aware-of-duty-raise-the-name-of-cisf-hemraj/">धनबाद

: कर्तव्य के प्रति सजग रहें, सीआइएसएफ का नाम ऊंचा करें : हेमराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही