Search

 
 
 

गढ़वा : गुरुपद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 29 जनवरी से मेगा नेत्र जांच शिविर

 
  • 1000 नेत्र रोगियों का होगा नि:शुल्क इलाज, राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे ऑपरेशन
  • गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में पहली दफा मेगा नेत्र शिविर का किया जा रहा है आयोजन
Garhwa : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित गुरुपद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में आठ दिवसीय नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर का आयोजन नि:शुल्क किया जाएगा. यह शिविर 29 जनवरी से शुरू होगा. 29 से 31 तक आंखों की जांच की जाएगी, उसके बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी प्रदेश के पूर्व मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीनाथ सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के वृद्ध लोगों को नेत्र के आंखों की जांच 29 जनवरी से 31 जनवरी तक झारखंड प्रदेश के नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा की जाएगी. इसके बाद जिनके आंखों के ऑपरेशन की जरूरत होगी उनका ऑपरेशन अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा किया जाएगा. इस क्रम में लोगों के लिए खाने-पीने, रहने तथा जांच के बाद जरूरी इक्विपमेंट्स जैसे चश्मा आदि की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी. शिविर में लगभग 1000 मरीजों के नि:शुल्क इलाज का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि लोगों को नेत्र रोग से मुक्ति दिलाने के लिए इस मेगा शिविर का आयोजन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गुरुपद टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज रंका में किया गया है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. किसी भी मरीज को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए गुरूपद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सभी तैयारी करते हुए 1000 लोगों के रहने, खाने, सोने की पूर्णतः व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/regarding-questioning-of-cm-ed-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-and-dgp-to-maintain-law-and-order/">सीएम

से पूछताछ के दौरान न बिगड़े विधि-व्यवस्था, ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही