Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, सदमे में परिजन

Garhwa :  जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी के रहने वाले प्रवासी मजदूर शिव कुमार विश्वकर्मा की महाराष्ट्र में मौत हो गई. रात में खाना खा कर सो रहा था कि इसी दौरान हृदय गति रुकने से मौत हुई. आननफानन में राजवाड़ी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घर में मातम पसर गया. मृतक 35 वर्षीय शिवकुमार विश्वकर्मा टाटीदीरी गांव निवासी लालजी विश्वकर्मा का पुत्र था. शिवकुमार विश्वकर्मा ने दो बेटे और एक बेटी को अपने पीछे छोड़ गया. इसे भी पढ़ें:मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-hc-verdict-on-ca-sumans-bail-reserved-suman-is-ca-of-ias-poojas-husband/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला: CA सुमन की बेल पर HC का फैसला सुरक्षित, IAS पूजा के पति के CA हैं सुमन

पहले भी कई युवकों की हो चुकी है मौत

वहीं गढ़वा जिले के कांडी, मझीआंव, सगमा और इसके बाद धुरकी में पलायन कर मजदूरी करने गये कई युवकों की मौत हो गई. बता दें कि दो दिन पूर्व सगमा प्रखंड के झुनका गांव के ही एक युवक की मौत महाराष्ट्र मे हो गई थी. वो भी मजदूरी का काम करने महाराष्ट्र गया हुआ था और वह नहीं लौटा. पिता ने बेटे का शव महाराष्ट्र से घर लाने के लिए पांच कट्ठा जमीन बेची थी. एंबुलेंस का किराया देकर शव को गढ़वा लाया गया था. अभी उक्त घटना की चर्चा भी नही थमा था कि टाटीदीरी के शिवकुमार विश्वकर्मा की भी मौत महाराष्ट्र मे हो गई. सूचना पर बीडीओ ने कुछ राशि मुहैया कराई है. इसे भी पढ़ें:बेरमो">https://lagatar.in/bermo-guard-of-honor-given-to-governor-ramesh-bais/">बेरमो

: राज्यपाल रमेश बैस को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही