Search

 
 
 

गढ़वा :  मंत्री ने रंका प्रखंड में असहायों के बीच दो हजार कंबल का वितरण किया

 
Arun Kumar Garhwa :  गढ़वा जिले के रंका थाना मोड़ सहित रंका प्रखण्ड के अलग-अलग पंचायतों में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से दो हजार  कंबलों का वितरण किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-197th-battalion-of-crpf-provided-essential-items-to-the-villagers-of-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा के ग्रामीणों को सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन ने दिए जरूरत के सामान

ये थे उपस्थित

इसके अलावा रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता  20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, वन एवं पर्यावरण के विधायक प्रतिनिधि संजय छोटू सिंह, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता कार्तिक पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम, रंका प्रखंड के प्रखंड सचिव इरफान अंसारी, रंका प्रखंड के वरिष्ठ नेता सह पूर्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य मुमताज रंगसाज, झामुमो के युवा रंका प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी, सचिव पप्पू यादव, औरंगजेब अंसारी, नौशाद आलम, मुकेश तिवारी, मोबीन खान,  खरडीहा पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र यादव, पंचायत अध्यक्ष रिजवान अंसारी, संतोष चंद्रवंशी, श्याम लाल यादव, श्याम सुंदर यादव, रंका पंचायत के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं तमाम प्रखंड कमेटी के नेता एवं सदस्य उपस्थित थे. इसी के साथ रंका प्रखंड कमेटी ने सभी नेता कार्यकर्ताओं को वितरण में सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही