Garhwa : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली इन सड़कों की ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह जानकारी गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी. बताया कि गढ़वा प्रखंड में दरमी कब्रिस्तान से निसार खां के घर तक 99 लाख 87 हजार रूपये की लागत से 1.2 किलोमीटर तथा मेराल प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव पीडब्लयूडी मुख्य पथ हारणदुबे से तरके पीएमजीएसवाई पथ तक 99 लाख 90 हजार 900 रूपये की लागत से लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा.
गढ़वा : मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा, दो करोड़ की लागत से होगा दो सड़कों का निर्माण...
Last Updated: Aug 07, 2024 12:00 AM (IST)