Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Garhwa : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया 29 लाभुकों के बीच पशुओं का वितरण

Advertisement
Advertisement
Garhwa  :  गढ़वा जिले के रंका प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू पशुओं का वितरण पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया. पशुओ का वितरण रंका अनुमंडल के तीन प्रखंडों रंका, बड़गड और भंडरिया के 29 लाभुकों के बीच किया गया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जाये इसलिये मुख्यमंत्री पशुधन विकाश योजना के तहत पशुओं का वितरण सीधे लाभुकों के बीच किया गया. पशुधन विकाश योजना किसानों भाई के लिए अमूल्य उपहार है. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन चाहते है  कि योजना का लाभ सीधे गरीबो को मिले. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/two-day-training-camp-for-self-help-group-women-in-seraikela/">सरायकेला

में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

2024 तक हर घर में जल नल की सुविधा

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि 2024 तक हर घर में जल नल की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है और हम लक्ष्य को हासिल भी करेंगे. मौके पर उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक, गढ़वा जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ धनिक लाल मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनरायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका सुदर्शन कुमार, आस्तिक प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी देवानन्द राम, अंचलाधिकारी रंका शम्भू राम, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, झामुमो गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, झामुमो युवा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, रंका झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, कार्तिक पाण्डेय, रंका कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, मधेशिया खरडीहा, मुखिया अनिल चंद्रवंशी ,युवा प्रखण्ड सचिव पप्पू यादव, इरफान अंसारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही