Search

 
 
 

गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मां गढ़देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

 
गढ़वा पहुंचे मिथिलेश ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत मां गढ़देवी मंदिर व काली मंदिर में की पूजा अर्चना Garhwa: गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड सरकार में पुनः मंत्री बनाए जाने के बाद वे सोमवार को गढ़वा पहुंचे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर को गढ़वा पहुंचने पर झामुमो में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. गढ़वा आगमन का दौरान काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता दोपहिया एवं चार पहिया वाहन से गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर तहले नदी पुल के पास पहुंचे. मंत्री को वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया. वहीं से सभी कार्यकर्ता मंत्री का अगवानी करते हुए जुलूस के शक्ल में गढ़वा पहुंचे. इस दौरान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के लोगों ने भी मंत्री को बुके देकर स्वागत किया. गढ़वा पहुंचने के बाद मंत्री श्री ठाकुर ने टंडवा में शाहपुर मोड़ पर स्थित पुरनचंद की प्रतिमा, रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा, सहिजना मोड़ पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा, चिनिया मोड़ पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-delegation-of-prospective-postgraduate-teachers-association-met-annapurna-devi/">हजारीबाग

: अन्नपूर्णा देवी से मिला विभावि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

मंत्री ने झारखंड की जनता की खुशहाली की कामना की

मंगलवार को मंत्री श्री ठाकुर ने मां गढ़देवी के मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर और बजरंगबली के मंदिर में माथा टेका. पूजा-अर्चना कर उन्होंने झारखंड की समस्त साढ़े तीन करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. उन्होंने मां गढ़देवी से समस्त लोगों का कल्याण करने, सभी को विरोधियों की साजिश के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और उनसे मुकाबला करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उन्होंने झारखंड की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया. मंत्री ने झारखंड के लोगों की समृद्धि और समाज को समानता की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य विकास है और वह सभी वर्गों के लोगों के हित में काम करेगी. इससे न केवल झारखंड का विकास होगा, बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/shock-to-rahul-gandhi-from-high-court-petition-rejected-in-case-of-comment-on-amit-shah/">राहुल

गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अमित शाह पर टिप्पणी के केस में याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही