Search

 
 
 

गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कन्या पूजन

 
Garhwa: रामनवमी पूजा के मौके पर शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. शहर के सहिजना मोड़ स्थित अंबेडकर चौक के समीप झुग्गी- झोपड़ी दुकानदार संघ, गोविंद उवि के गेट का समीप रंका मोड़ पर युवा शक्ति संघ, श्री बजरंग संघ सोनपुरवा, कमलापुरी वैश्य समाज मेन रोड आदि स्थानों स्थान पर भंडारा का आयोजन किया गया. इन स्थानों पर आयोजित भंडारा का उद्घाटन गढ़वा विधायक सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर, फीता काटकर कन्या पूजन कर एवं प्रसाद वितरण कर किया. मंत्री ने कन्याओं को टीका लगाकर, चुनरी ओढ़ा कर दक्षिणा भी प्रदान किया. कन्याओं को प्रसाद खिलाने के बाद मंत्री ने रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि धरती पर जब- जब पाप और अत्याचार बढ़ता था तब- तब भगवान का अवतार होता है. इसी चैत शुक्ल नवमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने अवतार लिया था. उन्होंने अत्याचारी रावण का वध किया था. इसे भी पढ़ें-जय">https://lagatar.in/tapovan-temple-echoed-with-the-chants-of-jai-shri-ram-people-came-in-large-numbers-to-worship/">जय

श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा तपोवन मंदिर, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे तो जीवन सुखमय हो जाता है: मिथिलेश

उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी भाईचारा, एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं. मंत्री ने कहा कि रामनवमी के मौके पर भंडारा का आयोजन विशेष महत्व रखता है. उन्होंने कहा कि जब मां अन्नपूर्णा की कृपा हो जाएं तो जीवन सुखमय बन जाता है. मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी दुकानदार संघ के अध्यक्ष मनोज मेहता, उपाध्यक्ष सधीर सिंह, सिपाही गुप्ता, अमित, बबलु तिवारी, दीपक, अजय, उमाशंकर, सोनू ,अंकित, अरविंद ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-lakhs-of-people-will-gather-on-vijayadashami-administration-alert/">हजारीबाग

: विजयादशमी पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, प्रशासन अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही