Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: अनाथ महिला की शादी में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की

Garhwa: गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड अंतर्गत सेमरखाड निवासी पनबरशी कुमारी की शादी में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. मंत्री ने अपने प्रखंड झामुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता के माध्यम से अनाथ लड़की की शादी में मदद पहुंचाया. बता दें कि पनबरशी के माता पिता का देहांत होने के बाद उसका लालन पालन उसके भाई चंद्रिका सिंह ने किया. पिछले साल उसके भाई का भी देहांत हो गया. ऐसे में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के प्रतिनिधी ने लड़की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था. ऐसे में अब उसकी शादी में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पपू यादव, बुधन यादव, शिवचंद यादव, मुकेश तिवारी रामप्रवेश कोरवा, पूरण सिंह छविनाथ सिंह आदि पहुंच. साथ ही मंत्री के निर्देशानुसार 25000 नगद राशि का सहयोग किया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मंत्री को इसके लिए आभार जताया. सभी ने कहा ऐसे जनप्रतिनिधि पाकर हम सभी काफी खुश है. इसे भी पढ़ें: बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-your-problems-will-be-solved-now-no-one-will-be-troubled-pm-awas-labhuk-day-celebrated-with-slogan/">बेरमो:

आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान, स्लोगन के साथ मनाया गया पीएम आवास लाभुक दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही