Search

 
 
 

गढ़वा: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने 1 हजार कांवरियों को देवघर के लिए किया रवाना

 
Arun Kumar Garhwa: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा रंका विधानसभा के स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 1 हजार कांवरियों को देवघर के लिए रवाना किया. बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए जब कांवरिया रवाना हुए उससे पहले कल्याणपुर स्थित मंत्री के आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई थी. रास्ते में नाश्ता हेतु कांवरियों को ठेकुआ और निमकी भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिये. बता दें कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विगत कई वर्षों से कांवरियों को देवघर भेजने का काम करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-childrens-parliament-was-formed-in-the-childrens-middle-school-khushi-kumari-became-the-prime-minister/">सरायकेला

: बालक मध्य विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन, खुशी कुमारी बनी प्रधानमंत्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nnn.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कोरोना की वजह से 2 सालों से बंद था कार्यक्रम

चुनाव जीतने से पूर्व भी उनके द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं. कोरोना के कारण विगत 2 वर्षों से यह आयोजन बंद था. इस वर्ष श्रावणी मेला में बाबा भक्तों का उत्साह गजब का बना हुआ है. गढ़वा से कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ, बासुकिनाथ, राजगीर और बोधगया होते हुए वापस लौटेंगे. देवघर यात्रा के रास्ते में कटोरिया के बड़ा जामदा में कांवरियों के लिए भोजन, विश्राम एवं रात्रि में भक्ति जागरण की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-commissioner-inspects-sewerage-drainage-project/">रांची

: नगर आयुक्त ने सीवरेज ड्रेनेज परियोजना का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही