Arun Kumar Garhwa : रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवम स्वक्षता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर व्यवहार न्यायालय गढ़वा में 6 फरवरी 2022 को सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया पर दिये गए बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा के न्यालय में परिवाद पत्र संख्या 292/ 2022 दर्ज करवाया है.गौरतलब है कि मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के द्वारा दर्ज करवाये गए परिवाद पत्र के अनुसार घटना तिथि 6 फरवरी 2022 की बतायी गयी है जिसमें पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पर आरोप लगाया गया है कि बिना किसी सत्यता एवं आधार के उन्होंने छवि धूमिल करने के लिए गलत इरादों से मंत्री की छबि खराब करने का काम किया है, जिसके लिए परिवाद पत्र में आरोपित धारा 500,501 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
गढ़वा : मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पर किया मानहानि का मुकदमा
Last Updated: Feb 22, 2022 12:00 AM (IST)