Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा- थाना प्रभारी लालजी यादव के परिजनों को मिलेगा न्याय

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa :  रंका के विधायक सह सूबे के झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि दारोगा लालजी यादव के परिजनों को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी जिससे सच्चाई सामने आ जायेगी. इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित कर पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना के थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि थाना प्रभारी लालजी यादव के मामले में मीडिया, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न प्रकार के विवादास्पद एवं भ्रामक विचार व्यक्त किए जा रहे हैं. ऐसे में जांच अवश्य होनी चाहिए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही