Search

 
 
 

गढ़वा : मिथिलेश ठाकुर ने अनिल चन्द्रवंशी को रंका प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि किया नियुक्त

 
Arun Kumar Yadav Garhwa : रंका विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह सूबे के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र के रंका प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि के रूप में खरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार चन्द्रवंशी को मनोनीत किया है. मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने गढ़वा आवास कल्याणपुर स्थित खरडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार चन्द्रवंशी को मनोनीत लेटर उपायुक्त गढ़वा को भेजा है. वहीं पत्र में उल्लेख है कि अनिल कुमार चन्द्रवंशी रंका प्रखंड क्षेत्र के लोगों की जनसमस्या को संकलन कर अधिकारी के साथ मिलकर निपटारा करेंगे. बता दें कि अनिल कुमार चन्द्रवंशी गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत से दो बार मुखिया रह चुकें हैं. वहीं गढ़वा जिला 20 सूत्री के सदस्य भी हैं. विधायक प्रतिनिधि मनोनीत होने के बाद काफी संख्या में लोगों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-conducted-mock-drill-regarding-durga-puja-2-news-including/">लातेहार

: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही