Search

 
 
 

गढ़वा : विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Kandi, Garhwa:  विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने शुक्रवार को प्रखंड के पीपरडीह गांव से झुरवाजरही तक पक्कीकरण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ग्रामीण कार्य विभाग के तत्वावधान में एक करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपये की लागत राशि से बनने वाली सड़क की लम्बाई एक किलोमीटर है. मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक ने कहा कि असली विकास करने वाला ही समाजसेवी होता है. मैं कांडी प्रखंड में लगातार विकास का कार्य करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा. लेकिन यहां के लोग चुनाव के समय दो चार टोकरी मिट्टी छिड़कने वाले बहुरुपियों के झांसे में आकर हमें वोट नहीं देते हैं. कहा कि अभी भी वक्त है, बहुरुपियों के झांसे में नहीं आयें और अपना वोट बर्बाद न करें. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/mahashivratri-celebrated-with-devotion-in-dhanbad-koylanchal-slogans-of-har-har-mahadev-raised/">धनबाद

कोयलांचल में श्रद्धा के साथ मनी महाशिवरात्रि, लगे हर-हर महादेव के नारे

काम के बदले दें वोट : रामचंद्र चंद्रवंशी

विधायक ने लोगों से काम के बदले वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि जल्द ही चटनियां में पुल का शिलान्यास भी किया जायेगा. उन्होंने मौके पर ही पीपरडीह मंदिर में एक लाख रुपये देने की घोषणा की. मौके पर विधायक के जिला प्रतिनिधि भोला चंद्रवंशी, विश्रामपुर के रामचंद्र यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मणिकांत सिंह, प्रविण सिंह, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, मझिआंव के पवन गुप्ता, मुखिया ललित बैठा, सत्येन्द्र चौबे, अमरेश चंद्र, रविन्द्र चंद्रवंशी, मोती लाल यादव, चंद्रमा यादव, निक्की देवी, मीना कुंवर, अवधेश रजवार, छठन रजवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-police-seized-tractor-loaded-with-illegal-coal/">रामगढ़

: अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही