Search

 
 
 

गढ़वा: विधायक ने मंत्री से की मुलाकात, बंशीधर महोत्सव कराने की मांग

 
Garhwa: जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने रांची में पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी से मुलाकात की. विधायक ने मंत्री से मिलकर बंशीधर महोत्सव कराने की मांग की. भानू प्रताप ने मंत्री से मिलकर कहा कि श्री बंशीधर नगर में विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर है. पर्यटन पटल पर लाने के लिए झारखंड सरकर द्वारा यहां बंशीधर महोत्सव कराया जाता था. लेकिन कोरोना के कारण दो साल से आयोजन नहीं हुआ है. इस साल महोत्सव कराया जाए. जिससे कि पर्यटन केंद्र के रूप में श्री बंशीधर नगर स्थापित हो सके. इससे रोजगार का भी सृजन होगा. विधायक ने श्री बंशीधर नगर, सगमा, खरौंधी, रारो और विसुनपुरा में स्टेडियम बनाने की मांग की. इसे भी पढ़ें- परिवारवाद">https://lagatar.in/country-is-tired-of-family-politics-modi/">परिवारवाद

की राजनीति से ऊब चुका है देश : मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही