Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से कोई फर्क नहीं, विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा गढ़वा : मिथिलेश ठाकुर Garhwa: रमकंडा प्रखंड के बरवा स्कूल के मैदान में आयोजित करमा पूजा महोत्सव के दौरान भाजपा छोड़कर 50 से अधिक कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर झामुमो में स्वागत किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार के बेहतर कार्यों का ही परिणाम है कि आज पूरे गढ़वा जिला सहित राज्य भर में दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं. राज्य को पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार मिली है. जनता सरकार के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है. मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता अच्छी तरह से जानती है कि आज से चार वर्ष पूर्व गढ़वा की क्या स्थिति थी और आज गढ़वा की स्थिति सबके सामने है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-2-news-including-dc-gave-instructions-to-stop-gender-testing/">कोडरमा

: लिंग जांच की रोकथाम के लिए डीसी ने दिया निर्देश समेत 2 खबरें

गढ़वा का विकास मुख्य लक्ष्य : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री ने कहा कि विपक्ष के विकास विरोधी एवं नकारात्मक राजनीति से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. वे हमेशा जनता के आशीर्वाद से गढ़वा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे. मौके पर मुख्य रूप झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-12-pairs-of-trains-will-stop-at-punpun-and-anugrah-narayan-bathing-ghat-during-pitru-paksha-mela/">धनबाद:

 पितृपक्ष मेला में पुनपुन व अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर रुकेंगी 12 जोड़ी ट्रेनें

झामुमो में ये हुए शामिल

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से चंदन प्रसाद कमलापुरी, नंदा प्रसाद कमलापुरी, उप मुखिया श्रवण गौड़, विजय कुमार गुप्ता, रामदुलार मांझी, नथुनी कोरवा, विकास कुमार रवि, श्रवण पासवान, सतन भुईहर, बिगन भूइहर, राजेश कुशवाहा, शिवनाथ मेहता, गुलाब भूइहर, सुरेंद्र, आशीष कुमार सिंह, विशाल, परमिंदर, सुधीर कुमार रवि, बाल गोविंद राम, मोहर पासवान, राजकुमार राम, दीपू पासवान, आर्यनत पासवान, विजय कुमार रवि, रामलाल राम, शर्मा राम आदि का नाम शामिल है. दूसरी खबर

झामुमो नेता भीखम चंद्रवंशी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-26-at-18.14.13-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Garhwa:  झामुमो नेता मेराल प्रखंड के दुलदुलवा ग्राम निवासी भीखम चंद्रवंशी का निधन हो गया. वे पंचायती राज विभाग के विधायक प्रतिनिधि थे. उनके निधन पर गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. निधन की खबर मिलते हैं मंत्री स्व. चंद्रवंशी के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भीखम चंद्रवंशी सरल स्वभाव के हर दिल अजीज व्यक्ति थे. वे पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित थे. पार्टी ने बहुत ही समर्पित व सम्मानित नेता को खो दिया है. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, फुजैल अहमद, कंचन साहू, दीपमाला, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही