Search

 
 
 

Garhwa :  मुखिया ने निजी खर्च से 500 गरीब असहाय लोगों के बीच किया कम्बल का वितरण

 
Garhwa :  गढ़वा जिले के रंका कला पंचायत के मुखिया सबिता देवी ने निजी खर्च से पंचायत भवन रंका में 500 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया. मुखिया सविता देवी ने बताया कि ठंड को देखते हुए रंका कला पंचायत के हरेक गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं सभी के सुख दुख में साथ रहती हूं. इसी कड़ी में बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है. आगे भी जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा. इस मौके पर रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजेश कुमार मधेशिया, संदीप कमलापुरी, अरविंद साव, बैकुंठ कुमार, मनोज कुमार, रवि अम्बिका, सोनी सुनील, माली कुलवंत चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Fw3W9NsPdgI

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही