Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जायेगा समेत 3 खबरें

Garhwa : राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई को मनाया जाएगा. इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और मलेरिया सलाहकार अरविंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जुलाई से लेकर 100 दिनों तक एक टीम बनाकर घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर के अंदर निगरानी खोज के लिए जाएं तो उन्हें सहयोग करें. जन जागरूकता में जन जन सहभागिता होनी चाहिए तभी सफलता मिलती है. सिविल सर्जन ने कहा कि गांव मोहल्ले में किसी व्यक्ति को डेंगू हो गया हो तो उसे छुपाना नहीं चाहिए. इसे भी पढ़ें :MID-ANEICON">https://lagatar.in/mid-aneicon-2023-awareness-is-necessary-to-prevent-brain-stroke-and-road-accident-dr-anil/">MID-ANEICON

2023 : ब्रेन स्ट्रोक और सड़क हादसा रोकने के लिए जागरुकता जरूरी : डॉ अनिल
दूसरी खबर

कीटनाशक दवा खाकर युवती ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

रंका थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी झड़ी सिंह की पुत्री ममता कुमारी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया है. घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि 20 मई को ममता कुमारी की उसकी शादी तय हुई थी लेकिन जिस घर में उसकी शादी तय की गई थी उसे पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर उसने किटनाशक खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रात्रि शुक्रवार 1 बजे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/congressmen-celebrated-the-victory-in-karnataka-read-three-important-news-of-chandwa-together/">कर्नाटक

में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न समेत चंदवा की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ
तीसरी खबर

बोलेरो ने मोटरसाइकिल में मारा धक्का, 3 लोग घायल

गढ़वा के अजीत राम उसकी पत्नी रुक्मणी कुमारी, एक साल की पुत्री रागिनी कुमारी मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की टक्कर में घायल हो गए. रुक्मणी कुमारी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में रुक्मणी कुमारी ने बताया कि वह अपने पति अजीत राम के साथ अपने घर से जपला झाड़ फूंक कराने गई थी. वहां से वापस लौटने के दौरान कांडी थाना क्षेत्र के पतीला गांव के पास पीछे से एक बोलेरो ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. उसके पति एवं बेटी को हल्की चोट आई है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही