Search

 
 
 

गढ़वा : भव्य कलशयात्रा के साथ नवाह परायण यज्ञ शुरू

 
Garhwa:  रंका अनुमंडल मुख्यालय के श्री रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में नवाह परायण यज्ञ शुरू हो गया. भव्य कलश यात्रा के बाद यज्ञ की शुरूआत हुई. रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रोहनी रमण सिंह की अगुवायी में इसका आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरूआत श्री रघुनाथ अखाड़ा मंदिर रंका से निकली कलशयात्रा से हुई. इसमें सैकड़ों कन्या शामिल हुईं. कलश में जल भरकर कन्या पुनः श्री रघुनाथ आखाड़ा पहुंची, जहां पंच ब्राह्मणों के वेद मंत्रोच्चारण के साथ नवाह परायण यज्ञ प्रारम्भ हुआ. मौके पर अध्यक्ष सुलपानी सिंह, उपाध्यक्ष विवेक चौधरी, सचिव दीनानाथ चौधरी, उप सचिव रामबाबू ठाकुर, कोषाध्यक्ष सोनु मधेसिया, उप कोषाध्यक्ष मोहित कुमार चौधरी, मिडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सक्रिय सदस्य राजन कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, नन्हकू झा, रानुराज सिंह, अंकित दुबे, अविनाश कुमार, विवेक सोनी, विक्की कुमार, रंजित शौंडिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राजमहल">https://lagatar.in/vijay-hansda-from-rajmahal-and-joba-manjhi-from-singhbhum-will-be-jmm-candidates/">राजमहल

से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी होंगी झामुमो प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही