Search

 
 
 

गढ़वा : नये अपर समाहर्ता ने संभाला पदभार

 
Garhwa: गढ़वा के 26वें अपर समाहर्ता के रूप में गुरूवार को मतियश विजय टोप्पो (झाप्रसे) ने निवर्तमान अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किया. इससे पहले गढ़वा अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपने से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद नव नियुक्त अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो ने पदभार संभाला. इस दौरान उन्होंने रेवेन्यू विभाग के कार्यालय कर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया. वहीं मौके पर मुख्य रूप से जिला खनन पदाधिकारी नन्द देव बैठा समेत कई कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/on-the-arrest-of-hemant-soren-mamata-banerjee-said-bjp-is-putting-everyone-in-jail-to-win-the-elections/">हेमंत

सोरेन की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही