Search

 
 
 

गढ़वा : एनएच 343 पर बना नया पुल 8 साल से बेकार, जर्जर पुल से हो रहा आवागमन

 
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, गढ़वा से कई राज्यों को जोड़ता है यह पुल  Arun Kumar Yadav Garhwa : जिला के रंका प्रखंड के बूढ़ापलास खरसोइया नदी पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बना पुल पिछले 8 साल से बेकार पड़ा है. वह भी मात्र एक एप्रोज रोड की वजह से. पुराने पुल की जर्जर स्थिति को देख वित्तीय वर्ष 2014-15 में काफी झंझावत के बाद इस पुल का निर्माण कराया गया था. पुल को बेकार साबित होता देख जनप्रतिनिधियों की पहल पर पुल का एप्रोच रोड बनाया गया, मगर ऐसा कि कुछ दिन में ही एप्रोच रोड धंस गया. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए. मजबूरन पुल से आवागमन बंद हो गया और जर्जर पुल से ही आवागमन शुरू हो गया. पुराना पुल पूरी तरह से जर्जर है और कभी भी धंस सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है. एनएच 343 पर बना यह पुल कई मायनों में खास है. कई राज्यों को जोड़ने वाली यह एक प्रमुख सड़क है. इस सड़क मार्ग से रोज हजारों छोटी बड़ी गाड़ियां गुजरती है. यह सड़क गढ़वा जिला मुख्यालय से अंबिकापुर छत्तीसगढ़ को सीधे जोड़ती है. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटका, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहनों का आवागमन इस रास्ते से होता है. जिले के कई आलाधिकारी भी इस सड़क से गुजरते हैं, मगर किसी का ध्यान इस पुल की ओर नहीं जाता.

कभी भी धंस सकता है पुराना पुल, सरकार ले संज्ञान : गिरिनाथ सिंह 

प्रदेश के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का कहना है कि कभी भी पुराना पुल धंस सकता है. राज्य सरकार को जल्द से जल्द एप्रोच रोड का निर्माण कराकर नये पुल से आवागमन शुरू करानी चाहिए. ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. नए पुल पर एक बाइक भी अब नहीं गुजरता है. जिले के डीसी, डीडीसी समेत कई वरीय पदाधिकारी इस जर्जर पुल से आवागमन करते हैं, मगर कोई नये पुल की ओर ध्यान नहीं देते, यह विडंबना है. मिली जानकारी के अनुसार जब से एप्रोच रोड के लिए एनएचएआई के द्वारा टेंडर भी निकाला गया था. 35 लाख का टेंडर पास भी हुआ था, मगर एक भी काम नहीं हो सका. वहीं पुराने संवेदक विजय राम चंद्रवंशी का कहना है कि वन विभाग से स्टेट लेवल नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण पुल के ऊपर से आवागमन नहीं कराया जा रहा है.

क्या कहते हैं डीसी शेखर जमुआर 

नया पुल बेकार पड़ा है और जर्जर पुल से आवागमन हो रहा, इस सवाल के जवाब में गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि पुल से संबंधित जानकारी उनके पास नहीं है. अगर ऐसा है तो मैं इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार करते हुये यथाशीघ्र नये पुल से आवागमन शुरू कराने का प्रयास करूंगा. [caption id="attachment_689333" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-6.jpg"

alt="बेकार पड़ा नया पुल" width="600" height="400" /> बेकार पड़ा नया पुल[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही