Search

 
 
 

गढ़वा : नये प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने संभाला पदभार

 
रंका अनुमंडल मुख्यालय के राजकीयकृत उच्च विद्यालय के नये प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने दिया योगदान Ranka, Garhwa:  रंका अनुमंडल मुख्यालय के राजकीय उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शहनाज अख्तर के अन्य जिला में ट्रांसफर हो जाने के बाद वरीय शिक्षक कृष्ण कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद संभाल लिया. योगदान देने के बाद कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना, शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. वहीं विद्यालय के शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर बेहतर अनुशासन व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा. इस मौके पर इंद्र नारायण झा, अमित कुमार, ओम प्रकाश, सुशील कुमार, सरिता कुमारी, पुष्पा कुमारी समेत कई शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-doctor-killed-two-daughters-by-feeding-them-poison-then-committed-suicide-himself-lagatar/">हजारीबाग

में डॉक्टर पिता बना हैवानः दो बेटियों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद का भी नस काटा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही