Search

 
 
 

गढ़वाः कुएं से नवजात बरामद, सकुशल, क्षेत्र में कौतूहल

 
Garhwa: जिले के केतार थाना क्षेत्र के केतरी में गुरुवार को कुएं से नवजात शिशु बरामद हुआ. इसके बाद आस-पास के क्षेत्रों में कौतूहल है. जानकारी के अनुसार, केतरी गांव के मुख्य सड़क किनारे स्थित कुएं से नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार को दी. मुखिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की सहयोग से कुएं से बच्चे को बाहर निकला. उसे इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा. जहां डॉ निशांक निश्रम ने बच्चे का  प्राथमिक उपचार किया. जबकि केतार थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने पहल करते हुए चाइल्ड लाइन को मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के बाद ही नवजात बच्चे को कहीं भेजा जायेगा. इसे भी पढ़ें-गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-vikas-tiwari-jail-transfer-case-petition-to-be-filed-in-sc-against-hc-order-cid-requests-home-department-to-take-decision-soon/">गैंगस्टर

विकास तिवारी जेल ट्रांसफर मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दाखिल होगी याचिका, CID ने गृह विभाग से जल्द निर्णय लेने का किया अनुरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही