Search

 
 
 

Update : छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को बंधक बनाने की सूचना जांच में गलत निकली

छत्तीसगढ़ के महिला मजदूरों को झारखंड में बंधक बनाने की खबर गढ़वा पुलिस की जांच में गलत निकली. यह पूरा मामला एक महिला की गलतफहमी की वजह से सामने आया था. इस बात की जानकारी गढ़वा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी है.
 
LAGATAR NEWS

Garhwa:    छत्तीसगढ़ के महिला मजदूरों को झारखंड में बंधक बनाने की खबर गढ़वा पुलिस की जांच में गलत निकली. यह पूरा मामला एक महिला की गलतफहमी की वजह से सामने आया था. इस बात की जानकारी गढ़वा पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी है. 

 

दरअसल, छत्तीसगढ से 35 महिला मजदूर झारखंड के गढ़वा में काम करने आयी थी. सभी एक एजेंस के जरिये काम करने आयी थी. उनें से एक लड़की अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी. इस कारण काम कराने वाले मे उसका मोबाइल रखवा लिया.

 

इसी बात को लेकर उस लड़की ने अरने परिवार तो फोन करके बता दिया कि उन्हैं बंधक बना लिया गया है. उन्हें घर पर बात करने से रोक दिया गया है. मोबाइल छीन लिया गया है. लड़की की इस सूचना पर उसके परिजनों ने छत्तीसगढ पुलिस को मामले की जानकारी दी.

 

इसके बाद छत्तीसगढ  सरकार के एक मंत्री ने भी मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसी दौरान सूचना मिलने पक गढ़वा पुलिस ने भी मामले की जांच की. जांच में पूरा मामला कुछ और ही निकला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही