Search

 
 
 

Garhwa News : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक सप्ताह पहले हुई थी शादी

झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी के महज सात दिन बाद एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है.
 

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शादी के महज सात दिन बाद एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है.

 

मृतका की पहचान रंका थाना क्षेत्र के पुरेगाड़ा गांव निवासी रविंद्र भुइयां की 20 वर्षीय पत्नी चंपा कुमारी के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार, पुरेगाड़ा गांव निवासी द्वारिका भुइयां के पुत्र रविंद्र भुइयां की शादी 7 मई को मझिगांवा निवासी श्यामलाल राम की बेटी चंपा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम के साथ हुई थी.

 

शादी के अगले दिन चंपा अपने ससुराल पहुंची थी. परिवार में नई बहू के आने से खुशी का माहौल था और शादी की रस्में भी चल रही थीं. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सात दिन बाद ही यह खुशियां मातम में बदल जाएंगी.

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर परिजनों ने चंपा का शव घर में फंदे से लटकता देखा. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

 

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

जिस घर में कुछ दिन पहले तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद दोनों परिवार सदमे में हैं और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही