Search

 
 
 

Garhwa News : जंगल से नर कंकाल मिलने से सनसनी, मोबाइल के टुकड़े व कपड़े बरामद

जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल से मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े, कपड़े और बेल्ट बरामद किए गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है.
 
  • 13 मई से लापता युवक की हत्या की आशंका, एक हिरासत में

Garhwa : जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल से मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े, कपड़े और बेल्ट बरामद किए गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है.

 

जानकारी के अनुसार, मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह (करीब 30 वर्ष), पिता सुकन सिंह, 13 मई की रात से लापता थे. बताया जा रहा है कि उसी रात गांव के ही सुदामा सिंह के साथ उनका विवाद हुआ था. जय मंगल के पिता सुकन सिंह ने बताया कि उन्हें लगा था बेटा कहीं काम के सिलसिले में बाहर चला गया होगा, इसलिए थाने में गुमशुदगी की सूचना नहीं दी गई.

 

इधर, गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग केंदू पत्ता तोड़ने लामी घुटरा जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान उन्होंने क्षत-विक्षत हालत में नर कंकाल देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांव में दी और पुलिस को भी जानकारी दी.

 

घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से बिखरे कंकाल के अवशेष और टूटे पड़े मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

 

परिजनों ने बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान जय मंगल सिंह के रूप में की है. मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए सुदामा सिंह को हिरासत में लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और जंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही