गढ़वा: एसपी ने की क्राइम मीटिंग
Garhwa: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में अपराध कम करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान एसपी ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाने, चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. -----------
दूसरी खबर [caption id="attachment_641581" align="aligncenter" width="1080"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-45.jpg"
alt="" width="1080" height="1094" />
तस्वीर- पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी[/caption]
अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यवसायियों को किया जा रहा हैं प्रताड़ित : सत्येन्द्रनाथ
Garhwa: गढ़वा शहरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यवसायियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने में प्रशासन की ओर से दोहरी नीति अपनाई जा रही है. उक्त बातें भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कही. उन्होंने कहा कि वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाजरत हैं. वह स्वस्थ्य होकर जल्द ही क्षेत्र की जनता के बीच होंगे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम व्यवसायियों का शोषण कर रहा है. जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी शहरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यवसायियों को प्रताड़ित कर रहे हैं. अगर जिला प्रशासन सही मायने में गढ़वा को अतिक्रमण मुक्त बनाने का पक्षधर है, तो सबसे पहले स्थानीय विधायक का कल्याणपुर स्थित आवास को ध्वस्त करें. विधायक मुसहर परिवार की जमीन पर आलीशान भवन बनाकर अतिक्रमण किए हैं. ---------
तीसरी खबर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-18.jpg"
alt="" width="1280" height="1280" />
ट्रांसफार्मर में लगी आग
Garhwa: देर शाम गढ़देवी मंदिर
मोड़ पर ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग
गई. इसमें आस-पास की चार दुकानें जलकर खाक हो
गईं. दमकल की
गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ
है. पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर गलत जगह लगा दिया
है. इस वजह से उन्हें जानमाल की हानि होने का डर सताते रहता
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment