Search

 
 
 

Garhwa News: मेराल स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, गायब मिले प्रभारी

मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने औचक निरीक्षण किया. जहां प्रभारी चिकित्सा प्रभारी नदारद मिले. हालांकि सिविल सर्जन के आने की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में पहुंचे. लेकिन तबतक देर हो चुकी थी. प्रभारी चिकित्सक के गायब मिलने पर सिविल सर्जन ने कड़ी नाराजगी जताई.
 
गढ़वा जिला की खबरें

Garhwa: मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने औचक निरीक्षण किया. जहां प्रभारी चिकित्सा प्रभारी नदारद मिले. हालांकि सिविल सर्जन के आने की सूचना मिलने के बाद आनन फानन में पहुंचे. लेकिन तबतक देर हो चुकी थी. प्रभारी चिकित्सक के गायब मिलने पर सिविल सर्जन ने कड़ी नाराजगी जताई.


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल की व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त नहीं हुई, तो प्रभारी को पद से हटा दिया जाएगा. कहा कि सरकार और विभाग के आदेशों का हर हाल में पालन होना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated


जानकारी के मुताबिक, विभाग के निर्देश के बावजूद यहां की ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठते हैं, बल्कि पूरा जिम्मा आयुष चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है. जबकि यहां दो एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती है, जिनमें एक प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार और दूसरे डॉ दीपक सिन्हा हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही