Search

 
 
 

गढ़वा : 28 अक्टूबर को गढ़वा पहुंचेगी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा

 
महर्षि वेदव्यास परिषद करेगा समर्थन आरक्षण से ही मिलेगा निषादों को सम्मान : डॉक्टर कुलदेव Garhwa : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के तत्वावधान में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में 101 दिनों की निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी कर रहे हैं. इस यात्रा के माध्यम से निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग की जा रही है. अगर आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और वोट नहीं तो दिल्ली की सरकार नहीं के बारे में आवाज उठाई गई. मौके पर निषाद समाज के सामाजिक संगठन महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा गढ़वा में ऐतिहासिक होगा. बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के सभी कार्यक्रमों से बेहतर होगा, जो इतिहास रचेगा. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/congress-attacks-modi-government-investigation-into-accounts-of-two-airports-of-adani-group-is-only-eye-wash-jpc-investigation-should-be-done/">मोदी

सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, अडानी समूह के दो हवाई अड्डों के खातों की जांच आई वाश, जेपीसी जांच हो

28 अक्टूबर को मुकेश सहनी सभा को करेंगे संबोधित

28 अक्टूबर को स्थानीय रामासाहू उच्च विद्यालय के मैदान में मुकेश सहनी हेलिकॉप्टर से सुबह 11 बजे आएंगे और सभा को सम्बोधन करेंगे. डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि यह संकल्प यात्रा निषाद समाज का भविष्य तय करेगा. क्योंकि जब उचित आरक्षण मिलेगा तभी निषाद समाज का मान-सम्मान व अधिकार मिल पायेगा. समाज के लोगों को अपने अधिकार के लिए एकजुट होना होगा, तभी आपको उचित सम्मान मिल पायेगा. आज गिने चुने सरकारी पद पर अधिकारी एवं कर्मचारी हैं. इसके लिए आरक्षण के साथ साथ मेहनत करना होगा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा. किसी भी राजनीतिक दल एवं राजनेता को कोसने से अच्छा है अपने को सबल बनाएं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-asansol-memu-will-not-go-to-asansol-on-16th/">जमशेदपुर

: 16 को आसनसोल नहीं जाएगी टाटा-आसनसोल मेमू

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक में महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, गढ़वा जिला अध्यक्ष सह पूर्व रमना उपप्रमुख रविंद्र कुमार चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सुमेर चौधरी, विद्वत परिषद के पलामू जिला अध्यक्ष ललन चौधरी, मुखिया सहदेव चौधरी, शिवनाथ चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंदेश्वर चौधरी, सुनील चौधरी, सरोज चौधरी, संतु चौधरी, सकेंद्र चौधरी, भारद्वाज निषाद, संजय बिंद, गोपाल चौधरी आदि उपस्थित थे. कई लोगों को महर्षि वेदव्यास परिषद में शामिल कर नई जिम्मेदारी दी गई है ताकि कंधे से कंधे मिलाकर सामाजिक कार्य कर सके. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही