Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: चावल सड़ने के मामले को लेकर कोलझिकी पंचायत की मुखिया को नोटिस

Advertisement
Advertisement
Aditya Kumar Garhwa: गढ़वा जिले के बंशीधर नगर प्रखंड के कोलझिकी पंचायत की मुखिया सविता देवी एवं उनके पति अजय प्रसाद गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है. कोरोना काल में गरीबों को बांटने के लिये मिले राशन के सड़ने के मामले को लेकर नोटिस जारी किया गया है. डीएसओ के निर्देश पर बंशीधर नगर के बीडीओ सह प्रभारी एमओ श्रवण राम ने नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर खराब हुए 18.40 क्विंटल चावल को बाजार मूल्य 31.60 रुपए की दर से राशि प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-   कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-shashi-tharoor-told-pm-modi-a-dynamic-person-gave-credit-for-the-victory-of-4-states/">कांग्रेस

नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताय़ा डायनामिक व्यक्ति, 4 राज्य़ों की जीत का दिया क्रेडिट        

58 हजार रुपए जमा करने के निर्देश

प्रखंड कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार कोरोना काल में ब्लॉक से मिले राशन को गरीबों के बीच बांटने की बजाय उसे पंचायत सचिवालय में बंद कर सड़ा दिया गया. जिसके लिये दोनों लोग जिम्मेवार हैं. उन्होंने दोनों लोगों को दो दिनों के भीतर नाजिर रसीद के माध्यम से 58 हजार 144 रुपए प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. साथ ही निर्धारित समय के भीतर राशि नहीं जमा करने पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी एवं नीलाम पत्र दायर करने की चेतावनी दी है. इसे भी पढ़ें-  झामुमो-">https://lagatar.in/jmm-congress-was-in-competition-for-the-politics-of-appeasement-it-would-have-been-better-there-would-have-been-competition-for-development-deepak-prakash/">झामुमो-

कांग्रेस में तुष्टिकरण की राजनीति की मची होड़, बेहतर होता- विकास को लेकर होती प्रतिस्पर्धा : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही