Search

 
 
 

गढ़वा : हत्या, डकैती और लूट की घटना को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 
Garhwa : जिले को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत गढ़वा शहर थाना पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ़्तार किया है. अपराधी द्वारा हत्या, डकैती और लूट जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर उसके द्वारा कई घटनाओं के लिए अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया गया. 18 फरवरी को गढ़वा बाज़ार समिति परिसर से कुछ अपराधियों द्वारा एक माल ढोने वाले गाड़ी को रिज़र्व कर चिनिया थाना क्षेत्र ले जाया गया. गाड़ी चालक रविरंजन चौधरी भी समझा की कुछ सामान लाना होगा क्योंकि रिजर्व करने वाले भी कुछ ऐसा ही बताए थे, . लेकिन उनके दिल में पल रहे गलत इरादे को रवि भांप नहीं सका और उन सबों के साथ चला गया. जहां जाने पर उन अपराधियों द्वारा जहां एक ओर रवि के उस गाड़ी को लूट लिया और वहीं उसकी हत्या भी कर दी गई. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/9-eco-parks-to-be-built-in-jharkhand-agreement-between-ccl-and-wapcos/">झारखंड

में बनेंगे 9 इको पार्क, सीसीएल और वैप्कोस के बीच हु्आ समझौता

कुख्यात अपराधी सत्या ने उपलब्ध कराया था हथियार

घटना की प्राथमिकी अगले दिन यानी 19 फरवरी को दर्ज़ हुई थी,उसी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया था जिसमें मामले का खुलासा हुआ और कुछ अपराधियों की गिरफ़्तारी के साथ साथ लूटे गए गाड़ी को भी बरामद किया गया था. गिरफ़्तार किए गए अपराधियों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि हत्या में जिस हथियार का उपयोग हुआ था उसे कुख्यात अपराधी सत्या पासवान द्वारा उपलब्ध कराया गया था. इस जानकारी के बाद पुलिस सत्या की गिरफ़्तारी के लिए प्रयासरत थी, जिसे गुरुवार को नवादा गांव से गिरफ़्तार किया गया. इसे भी पढ़ें- सीएनजी">https://lagatar.in/distribution-of-cng-gas-at-lesser-sites-is-causing-trouble-sanjeev-vijayvargiya/">सीएनजी

गैस का कम स्थलों पर वितरण से हो रही परेशानी : संजीव विजयवर्गीय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही