Search

 
 
 

गढ़वा : 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा, डीसी ने प्रचार वाहन को किया रवाना

 
पोषण कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन Garhwa: महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से पोषण अभियान चलाया जा रहा है. उपायुक्त शेखर जमुआर ने प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी परियोजनाओं के महिला पर्यवेक्षकों और सेविकाओं ने रैली निकाली. मौके पर पोषण शपथ भी दिलायी गयी. पोषण अभियान योजना के तहत 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. पोषण पखवाड़ा के दौरान राज्य स्तर से आंगनबाड़ी केन्द्रों तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निर्धारित थीम के अनुसार किया जायेगा. पोषण पखवाड़े के तहत पोषण भी-पढ़ाई भी, शिक्षा एवं बाल विकास को सुदृढ़ करना, पोषण संबंधित पारंपरिक एवं स्थानीय खाद्य व्यवहारों पर उन्मुखीकरण करना, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्तनपान व शिशु आहार को बढ़ावा देना आदि थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाना है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-four-tigers-seen-in-betla-forest-department-excited/">लातेहार

: बेतला में दिखा चार बाघ, वन विभाग उत्साहित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11rc_m_129_11032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

पोषण पखवाड़ा से संबंधित कैलेंडर जारी

इसके संबंधित कैलेंडर भी जारी किए गए हैं. 11 मार्च को स्थानीय खाद्य प्रदर्शनी, 12 मार्च को वीएचएनडी एवं टीएचआर वितरण, 13 मार्च को केंद्र पर समुदाय आधारित कार्यक्रम, 14 मार्च को पुनः वीएचएनडी एवं टीएचआर वितरण, 15 से 22 मार्च तक वृद्धि निगरानी सप्ताह, 16 मार्च को पोषण ट्रैकर पर लाभुकों का आधार सत्यापन, 18 से 19 मार्च को कैंप मोड पर पोषण ट्रैकर पर छूटे हुए लाभुकों की पहचान, 20 मार्च को केंद्र पर समुदाय आधारित गतिविधियां, 21 मार्च को सभी केन्द्रों पर ईसीसीसी दिवस का आयोजन, 22 मार्च को खिलौने बनाना एवं हाथ धुलाई और 23 मार्च को पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-phensedyl-cough-syrup-worth-rs-54-lakh-seized-in-barwadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में 54 लाख का फेंसेडिल कफ सिरप जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11rc_m_130_11032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही