Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी के निर्देश पर जनता दरबार में निदेशक ने लोगों की सुनी फरियाद

 
Garhwa :  उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर सोमवार को डीआरडीए के निदेशक दिनेश प्रसाद ने जनता दरबार में आमलोगों की समस्या सुनी. उन्होंने मामले के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जनता दरबार में पेंशन, आवास, राशनकार्ड, राशन वितरण, जमीन विवाद, जमीन सीमांकन, अतिक्रमण समेत कई समस्याओं को लेकर लोग आये हुए थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-scam-in-pms-residence-middlemen-withdraw-wages-from-beneficiaries-account/">गिरिडीह

: पीएम आवास में घपला, बिचौलियों ने लाभुकों के खाते से निकाल ली मजदूरी की राशि

आवास, मानदेय समेत कई तरह की समस्याओं के निदान की मांग

गढ़वा प्रखंड के मध्या ग्राम निवासी सिलवंती देवी, पति- रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि उनका छोटा कच्चा मकान है, जो जर्जर स्थिति में है. महिला ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास का लाभ देने का अनुरोध किया, मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. वहीं विमली देवी, पति-रामस्वरूप राम, अंचल कार्यालय नगर उंटारी में दैनिक कर्मी के रूप में 30 माह तक अनुसेवक के पद पर कार्यरत थीं. इन्हें 30 माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है और कार्यमुक्त कर दिया गया. विमली देवी ने बकाया मानदेय भुगतान कराने एवं पुनः नौकरी पर रखने का आग्रह किया. मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर को निर्देशित किया गया है. इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को निदेशक के सामने रखा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25rc_m_140_25072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :पलामू:">https://lagatar.in/palamu-clash-between-two-groups-in-land-dispute-one-killed-three-injured/">पलामू:

जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही