Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी के निर्देश पर जनता दरबार में निदेशक ने सुनी आमलोगों की समस्या

 
उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर जनता दरबार में निदेशक, डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन ने सुनी आमजनों की समस्या सुनी Garhwa :  उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर डीआरडीए के निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन ने जनता दरबार में आमलोगों की समस्यायें सुनी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्यायों के निपटारे का निर्देश दिया. जनता दरबार में पेंशन, आवास, जमीन विवाद, शिक्षा, अतिक्रमण के ज्यादातर मामले आये थे. केतार प्रखंड के चेचरिया ग्राम निवासी रामसूरत राम, पिता स्वर्गीय गणेश राम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मनरेगा का पैसा बिजोलिया द्वारा हड़पने के संबंध में आवेदन दिया. मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया. गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा पंचायत निवासी वृजमोहन चौधरी, पिता- बच्चन चौधरी ने बताया कि उन्हें केसीसी योजना के तहत 55,000 रुपए स्वीकृत हुए हैं परंतु बैंक द्वारा केवल ₹20,000 रुपए का भुगतान किया गया है. शेष राशि के भुगतान हेतु उन्होंने आवेदन दिया. मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dead-body-of-engineer-who-committed-suicide-by-jumping-into-river-recovered/">घाटशिला

: नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले इंजीनियर का शव बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/25rc_m_125_25082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग

वहीं रमना प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के आठवीं कक्षा की छात्र छात्राओं ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि गढ़वा जिला अंतर्गत ऐसे सभी विद्यालयों का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया क्या है परंतु अभी तक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के आठवीं कक्षा का रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है. रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-appearance-of-the-bridge-under-pass-was-changed-on-the-instructions-of-the-deputy-commissioner/">धनबाद:

उपायुक्त के निर्देश पर बदली गया पुल अंडर पास की सूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही