Search

 
 
 

गढ़वा : कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

 
कृषि मेला के आयोजन से किसानों को उत्पादन बढ़ाने में मिलेगी मदद : डीडीसी Garhwa: खरौंधी प्रखंड के मध्य विद्यालय, खरौंधी के प्रांगण में मंगलवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा ने अनुमंडलीय स्तर पर कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. 85 किसान अलग अलग कृषि उत्पादों के साथ कृषि प्रदर्शनी मे शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी और उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि कृषि मेला का आयोजन अनुमंडल के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. नयी तकनीक से खेती करने से किसानों का उत्पादन क्षमता बढ़ेगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-rajya-sabha-mp-khiru-mahato-meets-cm/">रांची:

सीएम से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो

देश की तकदीर तभी बदलेगी जब किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी : डीडीसी

वहीं उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा कि कृषि मेला सह प्रदर्शनी किसानों के लिए बहुत बड़ा मंच है. यहां पर किसान अपनी समस्या को कृषि वैज्ञानिकों के बीच रखकर इसका समाधान कर सकते हैं. देश की तकदीर तभी बदलेगी जब किसानों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2016 में खरौंधी एवं अन्य क्षेत्रों मे अतिवृष्टि से टूटे हुए बांधों को मनरेगा के द्वारा बनवाया जाएगा. इसके अलावा खरौंधी प्रखंड के लिए मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा सिंचाई कूप की मांग की गई है. यहां के किसानों को मनरेगा से सिंचाई कूप मिलेगा. वहीं जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से यहां के किसान जागरूक होंगे. नई-नई तकनीक की जानकारी मिलेगी, जिससे किसान अपना पैदावार बढ़ा पाएंगे. इसे भी पढ़ें-हिट">https://lagatar.in/be-prepared-for-a-big-fight-against-hit-and-run-law-citu/">हिट

एंड रन कानून के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए रहें तैयार : सीटू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/09rc_m_101_09012024_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, आत्मा के उपनिदेशक नरेंद्र नाथ सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्यासागर सिंह, जिला उद्यान पदाधिकारी रविशंकर वर्णवाल, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव, जिला परिषद के कृषि सभापति शम्भू चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, सीओ सुनील कुमार, बीडीओ रविंद्र कुमार, प्रमुख आभा रानी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, उप प्रमुख देवदत प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही