Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : बिजली महोत्सव का आयोजन, नाटक औऱ फिल्मों के माध्यम से उर्जा पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Garhwa :  आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत के आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर "उज्जवल भारत -उज्जवल भविष्य" ऊर्जा/2047 कार्यक्रम में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी सदर राज महेश्वरम एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए गढ़वा जिले में विगत वर्षों में विद्युत के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताया गया. साथ ही सौर ऊर्जा की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के बीच वीडियो क्लिप्स के माध्यम से देश भर में बिजली के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताया गया. साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली बचाने, बिजली बिल जमा करने, बिजली कनेक्शन लेने के बारे में जानकारियां दी गई. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-babus-of-education-department-are-capricious-not-even-the-officials-have-control-over-them/">हजारीबाग:

मनमौजी हैं शिक्षा विभाग के बाबू, पदाधिकारियों का नहीं इन पर काबू https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bijli-mahatsaw-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />

बिजली के लाभों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए गढ़वा दिनेश प्रसाद सुरीन, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग गढ़वा ब्रजेश कुमार बिरुवा, डी आई ओ, एन आई सी गढ़वा दिनेश कुमार रजक, कार्यपालक दंडाधिकारी निधि राजवार, विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर आदि उपस्थित थें. सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बिजली के लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास को बताया. इस आयोजन में कई लाभार्थियों ने भी अपना अनुभव साझा किया. आगंतुकों और मेहमानों के साथ जुड़ने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और बिजली क्षेत्र पर लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग का प्रसारण कर सभी में जागरूकता एवं जानकारी फैलाने का कार्य किया गया. बिजली महोत्सव का आयोजन का उद्देश्य मुख्य रूप से अधिक से अधिक लोगों के बीच जनभागीदारी बढ़ाना और बिजली के क्षेत्र में विकास के बड़े पैमाने को आम नागरिकों तक पहुंचाना है. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-arrested-for-doing-business-by-bringing-counterfeit-notes-from-odisha-jailed/">चाईबासा

: ओडिशा से जाली नोट लाकर कारोबार करने वाले तीन गिरफ्तार, जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही