Search

 
 
 

गढ़वा: स्कूल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

 
Garhwa: जिले के भवनाथपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. यह प्रतियोगिता भैया बहनों के लिए 3 वर्गों में आयोजित हुई. शिशु वर्ग में प्रथम स्थान सुहाना को और सुप्रिया को द्वितीय स्थान मिला. वहीं सृष्टि और कृति को तृतीय स्थान मिला. बाल वर्ग में प्रथम स्थान अंशिका को और सुगंधा को द्वितीय स्थान मिला. इसे भी पढ़ें- नेतरहाट">https://lagatar.in/jmm-expressed-its-gratitude-to-the-chief-minister-by-holding-a-meeting/">नेतरहाट

फील्ड फायरिंग रेंज मामला : झामुमो ने बैठक कर मुख्यमंत्री का जताया आभार
किशोर वर्ग में प्रथम स्थान सृष्टि व शबाना रिजवी को मिला. द्वितीय स्थान बहन कामनी को और सृष्टि सिंह को तृतीय स्थान मिला. निर्णायक मंडल में अनुज कुमार, अजीत चौबे, इंद्रजीत गुप्ता, रीता चौबे व अनुज्ञा मिश्रा ने भैया बहनों के साज-सज्जा का निरीक्षण किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भैया बहनों में प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है. इस अवसर पर अशोक कुमार, संतोष मिश्र, अरुण साह, रामकेवल साह, रमेश विश्वकर्मा और नीतू गुप्ता थे. इसे भी पढ़ें- एमपी">https://lagatar.in/traumatic-accident-in-mps-damoh-6-children-died-due-to-drowning/">एमपी

के दमोह में दर्दनाक हादसा, डूबने से 6 बच्चों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही