Search

 
 
 

गढ़वा : 80 हाई मास्ट लाइट से जगमगायेंगे गढ़वा के पंचायत, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया मेगा शिलान्यास

 
Garhwa : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले 80 हाई मास्ट लाईट योजना का टाउन हॉल के मैदान से एक साथ शिलान्यास किया. मौके पर बड़ी संख्या में सभी पंचायत की जनता उपस्थित थे. जानकारी देते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने बताया कि विधायक मद से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों में चौक, चौराहों, हाट, बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा. मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों को भी पूरी तरह से रोशन करने की योजना है. इस पर काफी तेजी से हमारी सरकार कार्य कर रही है. 2019 से पहले भी यहां के विधायक निधि की राशि किस तरह से बंदरबांट की जाती थी यह किसी से छिपी नहीं है. लोग एक अदद बल्ब की रौशनी के लिए तरसते थे. अब उन्हें बीस से 22 घंटे बिजली मिल रही है. अब लोगों के घर के साथ गांव भी जगमग होगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-road-accident-in-motihari-three-people-of-the-same-family-died/">बिहारः

मोतिहारी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही