Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण पर विशेष ध्यान दें अभिभावक

Garhwa : परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्रभारी प्राचार्य सुधीर कुमार रजक ने संयुक्त रूप से की. प्रशिक्षण भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में अभिभावकों को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाती है. शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं. लेकिन इसे अनदेखा किया जाता है. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम नजर आती है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-cms-security-in-charge-vimal-kumar-called-for-questioning-on-february-28/">CM

के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ED ने भेजा समन, 28 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों के अध्यापन में समस्या आ रही

समिति के उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत नहीं होगी, तब तक बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं किया जा सकता. इस अवसर पर विद्यालय के संकुल साधन सेवी ने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय तथा प्रयोगशाला है, लेकिन विज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों के अध्यापन में समस्या आ रही है. शिक्षकों की कमी के कारण चाह कर भी बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने में बाधा आ रही है.

बच्चियों को विशेष पोषण की जरूरत

प्रभारी प्रधानाचार्य सुधीर कुमार रजक ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके पोषण पर विशेष ध्यान दें. इस उम्र की बच्चियों को विशेष पोषण की जरूरत होती है. कम पोषण के कारण एनीमिया सहित अन्य बीमारियों से वे ग्रसित हो सकती हैं. ऐसे में बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगता है. अगर अभिभावक पोषण पर विशेष ध्यान दें, तो निश्चित तौर से आगामी बोर्ड परीक्षा में इन बच्चों का प्रदर्शन बेहतर होगा. कार्यक्रम में सुधाकर कुमार, विनय कुमार तिवारी, सत्येंद्र कुमार रजक सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - राजकीय">https://lagatar.in/science-week-organized-in-government-polytechnic-students-presented-models/">राजकीय

पॉलिटेक्निक में विज्ञान सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये मॉडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही