Search

 
 
 

गढ़वा : धुरकी में शांति समिति की बैठक, पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील

 
Dhurki, Garhwa: रामनवमी और ईद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार अंसारी एवं सगमा बीडीओ सह सीओ सत्यम कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि हिंदुओं के पर्व रामनवमी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के जन्मोत्सव मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए. उन्होंने रामनवमी एवं ईद पर्व के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि तेज आवाज के साथ डीजे साउंड पर पाबंदी होगी. उन्होंने इस पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से दोनों समुदायों को मिलकर मनाने की अपील करते हुए हनुमान जी के भी जीवनी पर प्रकाश डाला. सगमा बीडीओ सह सीओ ने कहा कि निर्धारित स्थान से ही जुलूस निकाले, सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान ना दें. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-peace-committee-meeting-in-kandi-regarding-eid-and-ram-navami/">गढ़वा

: ईद व रामनवमी को लेकर कांडी में शांति समिति की बैठक

गलत सूचना की जानकारी पुलिस को दें : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि कभी किसी प्रकार की कोई गलत अफवाह या भ्रमित करने वाली सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी दें. पुलिस सदैव आपके साथ है. बैठक का संचालन पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने किया. बैठक में उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, सगमा पूर्व जिप सदस्य नन्द गोपाल यादव, एसआई सुनील कुमार राम, इंद्रमणि जायसवाल, दामोदर जायसवाल, बीडीसी कृष्णा सिंह, श्याम किशोर विश्वकर्मा, धीरेन्द्र यादव, सगमा एवं धुरकी प्रखंड के सभी मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/there-will-be-holiday-on-the-day-of-lok-sabha-and-gandey-by-elections/">लोकसभा

और गांडेय उपचुनाव के दिन रहेगी छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही