Search

 
 
 

गढ़वा: धुरकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

 
Garhwa: धुरकी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रखंड में अमन-चैन का माहौल बना रहे. इसके लिए सभी लोगों को बकरीद का त्योहार मिलजुल कर मनाने की आवश्यकता है. धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी निर्देशों का अनुपालन कर हम त्योहार की खुशियां और बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक से समाज मे सकारात्मक संदेश जाता है. त्योहार के दौरान सभी सदस्य शांति दूत बनकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करेंगे. तभी सही मायने में शांति समिति की सार्थकता साबित हो सकेगी. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-dsp-pramod-mishra-filed-a-petition-in-the-high-court/">रूपा

तिर्की मामला : DYSP प्रमोद मिश्रा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की घटना की सूचना अविलम्ब थाना को देने की अपील की. बैठक में सगमा प्रखंड पदाधिकारी सत्यम कुमार सुनीता कुमारी, नंदगोपाल यादव, सुदर्शन गुप्ता, इन्द्रमणि जायसवाल, मनोज सिंह, अखिलेश यादव, लक्ष्मण यादव, दामोदर जायसवाल, पारसनाथ यादव, फिरोज खान, नायक एकराम खान, रघुनाथ सिंह, महबूब अंसारी, धर्मेन्द्र यादव, सगुनी राम, सत्यनारायण बैठा, इस्लाम खान, साबिर अंसारी और हरिलाल सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही