Search

 
 
 

गढ़वा : ईद व रामनवमी को लेकर कांडी में शांति समिति की बैठक

 
Kandi, Garhwa:  कांडी थाना सभागार कक्ष में सोमवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने दोनों समुदाय के लोगों से कहा कि ईद व रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं. किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो पुलिस को सूचना शीघ्र दें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. कोई भी पोस्ट सोच समझ कर करना है. कहीं का फॉरवर्ड किया हुआ गलत पोस्ट नहीं करना है. अगर ऐसे करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चौक चौराहों पर पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी. मौके पर एसआई प्रबल कुमार महतो, विद्या सागर, सीआई जगरनाथ मांझी, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, कांडी मुखिया विजय राम, घटहुआं कला मुखिया प्रतिनिधि, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, युवा समाजसेवी बाबू खान, विनोद प्रसाद, मनोज चंचल, शशिरंजन दुबे, विनोद ओझा, सुजीत दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/there-will-be-holiday-on-the-day-of-lok-sabha-and-gandey-by-elections/">लोकसभा

और गांडेय उपचुनाव के दिन रहेगी छुट्टी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही