Search

 
 
 

गढ़वा: रंका में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर दी गई हिदायत

 
Garhwa: जिले के रंका थाना परिसर में दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल मुख्यालय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचल पदाधिकारी शम्भु राम और पुलिस निरीक्षक रामजी महतो भी उपस्थित रहे.

दुर्गा पूजा के दौरान सुविधाओं पर हुई चर्चा

बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया. सभी समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी बातों को रखा. इस क्रम में खरडीहा बजनवा हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति, न्यू बालक संघ मान दुर्गा पूजा समिति बिठला टोला रंका खूर्द, भलुवानी दुर्गा पूजा समिति, हुरदाग दुर्गा पूजा समिति गौरगाडा दुर्गा पूजा समिति पुरेगाडा, दुर्गा पूजा समिति टीमन बाजार, दुर्गा पूजा समिति सलेया, दुर्गा पूजा समिति समेत गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये.

डीजे से परहेज करने पर जोर

निर्णय लिया गया कि विजयदशमी के प्रथम दिन से लेकर लेकर दशमी तक शराब के भट्टी को बंद कराना, पुलिस गश्ती का संचालन करना, देर रात्रि तक कार्यक्रम का संचालन नहीं करना, डी जे साउंड से परहेज करना, रंका अनुमंडल मुख्यालय के बस स्टैन्ड में नाली से आगे दुकान लगाने वाले लोगों को नाली से पीछे दुकान लगाने, सभी पूजा समिति के लोगों के वाट्सएप ग्रूप बनाना, ट्रैफिक जाम आदि विषय पर चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित शांति समिति के लोगों को सम्बोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने कहा कि शांति समिति के लोग शांति पूर्वक पूजा को समपन्न करायें ताकि रंका का परम्परा कायम रहे.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रमुख हेमंत लकडा, मुमताज अली, रंगसाज झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, युवा नेता कार्तिक पाण्डेय, जायंटस ग्रूप ऑफ रंका के अध्यक्ष किशोर कुमार शौंडिक, बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अंसारी, मुखिया अनिमा सिंह, रीमा देवी, कर्म दयाल सिंह, हसीम अंसारी, पुलिस निरीक्षक राम जी महतो अंचल पदाधिकारी शम्भु राम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, राहुल कुमार तिवारी, सदर शोयेब खलीफा हाजी फखरुद्दीन, खलीफा हाजी इस्लाम, खलीफा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया, पप्पू यादव, झामुमो पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, दिनेश प्रसाद गुप्ता, सोनू तिवारी, अमित कुमार चंद्रवंशी, दुखन सोनी, उतम पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही