Search

 
 
 

गढ़वा: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण मनाने का फैसला

 
Garhwa: जिले के बंशीधर नगर ऊंटारी थाना परिसर में बुधवार को हुई शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को मुहर्रम का पर्व मनाया जायेगा. पर्व को देखते हुये असामाजिक तत्वों पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि लाईसेंस व गैर लाइसेंस वाले कमेटी को जुलूस के दिन वीडियो रिकॉर्डिंग कराना अनिवार्य है. वही सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक,  इंस्टाग्राम आदि पर भड़काऊ पोस्ट ना डालें. उन्होंने बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-will-be-taken-against-jharkhand-congress-leader-involved-in-money-laundering-dr-ajay/">जमशेदपुर

: मनी लांड्रिंग में शामिल झारखंड कांग्रेस के नेता पर होगी कार्रवाई- डॉ. अजय

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख रवीन्द्र पासवान, उपप्रमुख गणेश देव, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय, मुखिया मनोज ठाकुर, विवेक कुमार, सिविस्टयानी केरकेट्टा, मुखिया प्रतिनिधि अनुराग सोनी, वीरेंद्र प्रसाद, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, रेखा देवी, शकील अहमद, नसरुल्लाह खान, कमलेश मेहता, हजारी प्रसाद, पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद शेख, सदर तौहिद खान, नसीर अंसारी, तस्लीम खान, शमीम खान, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर खुर्शीद खान, इम्तियाज अंसारी, बीडीसी फतेह मोहम्मद, जमिल अंसारी, डॉ ताहिर हुसैन, हजारी प्रसाद, मानिक राम सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही