Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : लोगों ने नम आंखों से दी सीआरपीएफ जवान श्रवण कुमार राम को अंतिम विदाई

Advertisement
Advertisement
Garhwa : सीआरपीएफ जवान श्रवण कुमार राम को नम आंखों से लोगों ने विदाई दी.  मंगलवार को यहां मरिया नंदी तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.. सीआरपीएफ जवान श्रवण कुमार राम तेलंगाना में पदस्थापित थे.उनकी  मौत बीते रविवार को मध्य रात्रि बिजली का करंट लगने से तेलंगाना में हो गयी थी. मंगलवार को देर शाम उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पुतुर लाया गया. उनका शव तिरंगे से लिपटा था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-good-news-for-retired-teachers-payment-will-be-made-at-an-increased-rate-from-may-31-387-pensioners-will-be-benefitted/">हजारीबाग

: अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए खुशखबरी,31 मई से बढ़े दर पर होगा भुगतान, 387 पेंशनर होंगे लाभान्वित
श्रवण धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के रहने वाले थे. जानकारी अनुसार श्रावण कुमार राम 81बाटालियन 2013 बैंच के जवान थे जो अपने कैंप में इलेक्ट्रिशियन का काम देखा करते थे. इसी दौरान रविवार को मध्य रात्रि बिजली करंट की चपेट में आ जाने से श्रवन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें-आंध्र">https://lagatar.in/violent-mob-burns-down-transport-ministers-house-in-andhra-entire-familys-life-saved/">आंध्र

में हिंसक भीड़ ने ट्रांसपोर्ट मंत्री का घर फूंका, बची पूरे परिवार की जान
श्रवन का शव हैदराबाद से फ्लाइट से रांची लाया गया. इसके बाद रांची से एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से उनका शव को घर लाया गया.अंतिम संस्कार के लिए जब शवयात्रा निकाली गयी तो भारत माता की जय और श्रवन कुमार राम अमर रहें जैसे  नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. मौके पर सेना के जवान सहित धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ,राजबल्लभ कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही