Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रंका में सामाजिक सुरक्षा के तहत लोगों को किया गया जागरूक

Garhwa :  रंका स्थित भारतीय स्टेट बैंक ने सामाजिक सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस मौके पर लोगों को जागरूक करते हुए शाखा प्रबंधक बुद्धदेव ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अधिकांश लोगों की मौत दुर्घटनाओं के कारण हो जा रही है. ऐसी स्थिति में उनके जीवन को सुरक्षित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक कर रहा है. उन्होंने लोगों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से संबंधित जानकारियां दी. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-decision-to-take-modi-governments-achievements-door-to-door-in-the-vis-level-conference/">चतरा

: विस स्तरीय सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय

सरकारी बीमा योजना का लाभ उठाने पर जोर

इस मौके पर झारखंड आजीविका मिशन के सुनील कुमार पांडेय, भारतीय स्टेट बैंक सखी लक्ष्मी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता और सखी मंडल के स्वयं सहायता समूह भी मौजूद थे. मौके पर बैंक सखी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि अटल पेंशन योजना के तहत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 15 लोगों ने अपना बीमा कराया जबकि जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत भी 15 लोगों ने बीमा कराया है. मौके पर जितेंद्र राम, अमरेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, शिमला देवी, फुल कुमारी, देवी शांति देवी, रवीना बीवी, रीता देवी सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-neeraj-kumar-of-gomia-selected-in-gandhi-fellowship/">बेरमो

: गोमिया के नीरज कुमार का गांधी फेलोशिप में चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही