Search

गढ़वा : पानी की समस्या से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त, डीसी को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

Garhwa : गढ़वा शहर के वार्ड नंबर 15, 16 और 17 में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति सही नहीं होने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भाजपा ने इस संबंध में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करने की गई है. भाजपा नगर मंडल उमेश कश्यप के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. पूर्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-women-arrested-with-five-kg-of-opium/">चतरा

: पांच किलो अफीम के साथ तीन महिला गिरफ्तार

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ठाकुर पानी की व्यवस्था नहीं करवा रहे- उमेश कश्यप

भाजपा नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी का आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हुआ तो जनता सड़क पर उतरेगी और चक्का जाम करेगी. मालूम हो कि लगभग 15 दिनों से शहरी जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है. उमेश कश्यप ने कहा कि स्थानीय विधायक पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर आम जनता को पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं. मंत्री पूरी तरह से मौन है और जनता बेहाल है. भाजपा नेता ने कहा कि पहले मिथिलेश ठाकुर के द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति होती थी लेकिन आज चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा पानी आपूर्ति बंद कर दिया गया है. मौके पर विनोद सोनी, छोटन सोनी, सोनू प्रसाद, मनीष कश्यप, उपेंद्र हलवाई, राजन सोनी, डिंपल सिंदुरिया, राजू राम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sanya-verma-a-student-of-firayalal-public-school-qualified-neet/">रांचीः

फिरायालाल पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्या वर्मा ने नीट क्वालिफाई किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//